पंकज जैन ने किया नगर में तिरंगों का वितरण

पंकज जैन ने किया नगर में तिरंगों का वितरण

मेरठ। शनिवार को सरधना व्यापार मंडल के बैनर तले और बीजेपी के पदाधिकारियों के द्वारा एक झंडा वितरण का प्रोग्राम पूरे नगर में भ्रमण करके किया गया । इस दौरान सभी दुकानदारों को झंडा वितरण किया गया । लगभग 1000  झंडे नगर के अंदर व्यापारियों की दुकानों पर  लगवाए गए। व्यापारियों का गह-जगह चौराहों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।  झंडा वितरण का कार्यक्रम सरधना व्यापार मंडल के कार्यालय से शुरू हुआ जो कबाड़ी बाजार बिनोली रोड देवी मंदिर गुजरान गेट चौक बाजार राम तलैया धर्मपुरा मोहल्ले से होते हुए सरधना व्यापार मंडल के कार्यालय पर पहुंचा जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बीजेपी के नगर अध्यक्ष राजीव जैन  रहे मलखान सैनी संरक्षक  ईश्वर त्यागी  चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन महामंत्री नीरज जैन संगठन प्रभारी अजय गौतम अरविंद जैन उपाध्यक्ष संजीव शर्मा मनोज शर्मा सागर जैन रिंकू भाई दिनेश सभासद अंकित चौधरी महामंत्री  रोहित चौधरी और वीरेंद्र चौधरी राजेंद्र पहलवान नागेंद्र राठी और संकेत ठाकुर सुभाष वेद प्रकाश संजीव पवार मोहित ठाकुर अर्जुन टिंबर मुदित महेश्वरी रक्षित गर्ग दीपक अरोरा पिंकी सोम राहुल सैनी पंकज टाली अशोक कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *