संजय राउत को बेल या जेल, मुंबई की स्पेशल कोर्ट में शिवसेना सांसद की आज फिर पेशी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को आज यानि सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश करेगा। अदालत ने गत गुरुवार को राउत की ईडी हिरासत की अवधि आठ अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी। अदालत ने कहा था कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ‘‘उल्लेखनीय प्रगति” की है। ईडी ने तब यह कहते हुए आठ और दिन की हिरासत मांगी थी कि उसने धन के लेन-देन में नई जानकारियों का पता लगाया है।

शिवसेना नेता को उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा राउत से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *