निकाह की जिद बनी मौत का कारण, प्रेमी ने फावड़े से काटकर कर दी हत्या

निकाह का दबाव बनाने पर एक प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। विवाहिता प्रेमिका दो साल के बच्चे की मां है। हत्यारोपी प्रेमी काफी समय तक प्रेमिका के शव के पास ही बैठा रहा। आरोपी इसके बाद अपने जीजा के पास पहुंचा और इस बात की जानकारी दी तो जीजा के होश उड़ गए। जीजा ने हत्यारोपी साले को कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की जाकिर कालोनी का है। जहां पर नईम का पत्नी का अविवाहित भाई खालिद दीवारों और फर्श पर टाइल्स लगाने का काम करता है। नईम ने बताया कि आजाद कालोनी लिसाड़ी के पास में उसने नया मकान बनवाया है। तीन दिन पहले खालिद को पत्थर लगाने के लिए बुलाया था। वह मकान की चाबी लेकर चला गया। रविवार रात दो साल की बच्ची को लेकर वह चाबी लौटाने आया था। बच्ची को साथ देखकर उन्हें शक हुआ। बच्ची के बारे में पूछा तो खालिद ने बताया कि बच्ची की मां को उसने मार दिया है। यह सुनकर नईम के होश उड़ गए। उन्होंने खालिद को कमरे में बंद कर पुलिस को फोन कर दिया।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह राठौर आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे तो वहां पर खून से लथपथ महिला का शव और पास में फावड़ा पड़ा हुआ था।

 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपित खालिद महिला रुखसार के पति का ममेरा भाई है। कुछ दिन पहले वह पति को छोड़कर दो साल की बच्ची के साथ खालिद के साथ रहने आ गई थी। वह खालिद पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। इसी कारण खालिद ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी खालिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने वारदात को दो से तीन बजे के बीच में अंजाम दे दिया था। इसके बाद वह शव के पास कई घंटे तक बैठा रहा। रात होने पर वह बच्ची को लेकर चुपचाप निकल गया था। बाहर से घर का ताला लगा दिया था। इसके बाद वह जीजा के पास पहुंचा और चाबी दे रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *