पुरकाजी। श्री राम लीला महोत्सव 2022 के उपलक्ष पर समाज सुधार समिति के तत्वधान में श्री रामलीला कमेटी के निर्देशन में चल रही। श्री राम लीला मंचन का कार्य बीती रात श्री कृष्ण रासलीला एवं राज तिलक के साथ श्री राम लीला महोत्सव हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया है।

श्री बालाजी धाम मंदिर समिति संस्थापक पंडित घनश्याम दास शर्मा जी और गुरु जी के सानिध्य और अनुकंपा से मंदिर प्रांगण सत्य विहार कॉलोनी में श्री रामलीला महोत्सव 2022 के उपलक्ष पर समाजवाद समिति के तत्वधान में श्री राम लीला कमेटी द्वारा विगत 22 सितंबर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं रामायण की प्रत्येक पात्रों के जीवन पर आधारित चल रहे 102 वे श्री राम लीला मंचन का कार्य बीती रात श्री राम कृष्ण लीला मंडल के कलाकारों द्वारा श्री रामलीला मंच पर श्री कृष्ण रासलीला के भव्य मंचन मैं बृज की गोपी द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी एवं सखियों सहितराधा रानी द्वारा यमुना किनारे रासलीला का भव्य मंचन किया गया इस दौरान डांडिया नृत्य मोर नृत्य की भव्य झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र भगवान श्री कृष्ण जी दर्शकों और राधा रानी के साथ काफी देर तक खेलते रहे जिसका बच्चे और युवाओ सहित दर्शकों ने काफी लुफ्त उठाया है इस दौरान मंच पर गोद भराई श्री राधा कृष्ण जी की आरती का भव्य धार्मिककार्यक्रम का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर इस धार्मिक कार्य में अनिल गर्ग सुरेश कुमार गोयलउर्फ पप्पन संजय वर्मा मनोज जोधा मनीष गोयल संजीव बंसल सुधीर बंसल आदि का भारीसहयोग रहा है अगले दिवस गुरुवार को शाम 4:00 बजे समाज सुधार समिति और रामलीला कमेटी द्वारा संयुक्त रुप सेभारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों के अनुसार राज तिलक का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दोनों पदाधिकारियों सहित कस्बे के गणमान्य लोगों द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी का मंगल तिलक कर अयोध्या का ताज पहनाकर तथा प्रभु श्री राम जी की महा आरती उतारने के साथ ही श्री रामलीला महोत्सव 2022 एवं 102 वी श्री रामलीला मंचन का कार्य भारी हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को समापन हो गया है
