गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी के 13 डांसर मुंबई डांस कंपटीशन के लिए रवाना

मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार 283 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी की 13 डांसर मुंबई नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप डांस कंपटीशन के लिए रवाना हुए 8 और 9 अक्टूबर को मुंबई कल्याण में डांस कंपटीशन होगा यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि 13 डांसरों में पांच दिव्यांग डांसर है जो बोल नहीं सकते सुन नहीं सकते चल नहीं सकती देख नहीं सकते जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे इसके अलावा कुल 13 डांसर मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं।
इनका मार्गदर्शन मैजिक डांस एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था की अध्यक्षा अंजू अरोर करेंगी डांसरों में जबरदस्त उत्साह है बेहतरीन डांस की प्रस्तुति देकर मुजफ्फरनगर का नाम मुंबई कल्याण में रोशन करेंगे उल्लेखनीय है कि मैजिक डांस एकेडमी के पांचों दिबांग डांसरों का सिलेक्शन 30 सितंबर 1 अक्टूबर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ब मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा lआयोजित दिव्यांग टैलेंट शो जो कि कटरा व भारत-पाकिस्तान सीमा बॉर्डर पर दिव्यांगों को समर्पित टैलेंट शो हम भी किसी से कम नहीं हुआ था पर मैजिक डांस एकेडमी के पांचो दिव्यांग डांसर सरवन कटारिया ,प्राची चौधरी शिवानी देशवाल। यस वत्स पायल चुग ने बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *