श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात काे पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित काे मुठभेड़ में पकड़ा। वह घायल है, जिसे अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 23 नवंबर को गिलौला थाना में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित की तलाश की जा रही थी। गुरुवार देर रात को सूचना पर एसओजी और थाना पुलिस की सयुंक्त टीम ने सिसवारा-गिलौला बाईपास तिराहे पर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। भागते समय उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके दाए पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपित की पहचान ग्राम सिसवा निवासी शाहिद अली के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल भिनगा कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है।पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध एक अन्य मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *