शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की बढ़ोतरी! अब हर महीने मिलेंगे ₹18 हजार, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की बढ़ोतरी! अब हर महीने मिलेंगे ₹18 हजार, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए उन्हें बड़ा आर्थिक संबल प्रदान किया है। 10 हजार रूपये से बढ़ाकर 18 हजार रूपये प्रतिमाह किए गए मानदेय की बढ़ी दर पर शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्रों के सितंबर और अक्टूबर माह के मानदेय के लिए 460.23 करोड़ रूपये की धनराशि की लिमिट जारी की गई है। दोनों माह के मानदेय भुगतान के लिए जनपदवार धनराशि निर्धारित की गई है।

सितंबर माह के मानदेय के लिए 230.11 करोड़ रूपये तथा अक्टूबर के लिए भी 230.11 करोड़ रूपये की धनराशि निर्धारित की गई है। दोनों माह के लिए कुल 460.23 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। संबंधित जनपदों को निर्धारित आवंटन के अनुसार भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे प्रदेश के लगभग 1.28 लाख शिक्षामित्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्रों के लिए सितंबर और अक्टूबर के मानदेय का जनपदवार आवंटन किया गया है। इसके माध्यम से बढ़ी हुई दर पर मानदेय भुगतान की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।

मानदेय में 80 प्रतिशत की वृद्धि

प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में 8 हजार रूपये प्रतिमाह की वृद्धि की है। इससे मानदेय 10 हजार रूपये से बढ़कर 18 हजार रूपये प्रतिमाह हो गया है, यानी इसमें 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बढ़ी दर से मानदेय मिलने से शिक्षामित्रों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा।

प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा संदीप सिंह के अनुसार,योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि कर उनके आर्थिक हितों को मजबूती दी है। बढ़े मानदेय के साथ सितंबर और अक्टूबर के लिए 460.23 करोड़ रूपये की धनराशि जारी होना शिक्षामित्रों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के अनुसार, मानदेय में वृद्धि से शिक्षामित्रों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा। इससे वे और अधिक उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ विद्यालयों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाने में योगदान दे सकेंगे।

वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार वाराणसी में समग्र शिक्षा के अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2025—26 में शिक्षामित्रों की कुल संख्या 1326 है। इन्हें भी बढ़े मानदेय के साथ सितंबर और अक्टूबर का वेतन 18 हजार रूपये मिलेगा। बीएसए के अनुसार इसके लिए कुल 477.36 लाख रूपये जारी किया गया है। इसमें सितंबर माह का 238.68 लाख रूपये और अक्टूबर माह का 238.68 लाख रूपये वेतन जारी हुआ है। बढ़े मानदेय से शिक्षामित्रों के आर्थिक हितों को मजबूती जहां मजबूती मिलेगी। वहीं,वे और अधिक उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ विद्यालयों में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *