नोएडा में बचपन का दोस्त बना मुसीबत! युवती का आरोप- अश्लील हरकत, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश और तेजाब फेंकने की धमकी

नोएडा में बचपन का दोस्त बना मुसीबत! युवती का आरोप- अश्लील हरकत, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश और तेजाब फेंकने की धमकी

नोएडा। नोएडा के थाना फेस- वन में एक युवती ने बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बचपन का दोस्त ही उत्पीड़न कर रहा है। उसके साथ अश्लील हरकत करता है तथा धमकी देकर उसे सामाजिक रूप से बदनाम कर रहा है। विरोध करने पर वह उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है।

थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 15 में रहने वाली एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक नामी होटल में काम करती हैं। पीड़िता के अनुसार वह मूल रूप से गोरखपुर जनपद की रहने वाली है। वहीं के रहने वाले निखिल सिंह पुत्र कमलेश सिंह से उसकी पढ़ाई के समय से बचपन से ही दोस्ती है।

पीड़िता के अनुसार वह 4 वर्ष पूर्व गोरखपुर से नोएडा आ गई, तथा एक होटल में नौकरी करने लगी। पीड़िता के अनुसार इसी बीच निखिल सिंह भी नोएडा आ गया। उनका आरोप है कि पिछले कुछ महीनाें से निखिल सिंह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। फोन करके गंदी-गंदी गाली देता है , तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उसके बारे में गलत गलत बातें लिखकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर वह उसके ऊपर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के अनुसार आरोपित उसके होटल में भी आकर उसके साथ बदसलूकी करता है। पीड़िता के अनुसार वह उसका पीछा करता है तथा उसके पीजी में आकर भी उसके साथ बदसलूकी करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *