शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। शाह इस्लामिक लाइब्रेरी लोहिया बाजार मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाजसेवीयो का एक अहम प्रोग्राम हुआ। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे जोश और जज्बे के साथ मनाने का आह्वान किया गया और हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने का आगाज किया गया। इस मौके पर महबूब आलम एडवोकेट दिलशाद पहलवान साजिद खान हाजी सरफराज अध्यक्ष आर के ट्रस्ट मास्टर शाहिद मेहताब खान अब्दुल रहीम अहमद बिलाल आफताब कुरेशी व अन्य समाजसेवी जिम्मेदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और युवाओं को तिरंगा वितरण किया गया। ताके आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे जोश के साथ और हर व्यक्ति के साथ कौमी एकता के साथ मनाया जाए इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने छोटे बच्चों को तिरंगा देकर उनके अंदर हौसला और जज्बा पैदा किया गया शहर में समाज सेवा में जुटी विभिन्न जिम्मेदार शख्सियतों को सम्मानित किया गया और आगामी 15 अगस्त को पूरे जज्बे के साथ देश के अमृत महोत्सव को मनाने का आह्वान किया और अपील की गई इस्लामिक लाइब्रेरी मुजफ्फरनगर में आगामी 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन का भी निर्णय लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *