सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने निर्माणाधीन राम मंदिर को उत्तर भारत का सबसे भव्य मंदिर बताते हुए शुक्रवार को कहा कि अगले वर्ष दिसम्बर में मंदिर का काम पूरा होने पर श्रीरामलला के दर्शन हो सकेंगे।

सुल्तानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए राय ने कहा कि उत्तर भारत में ऐसा भव्य एवं विशाल मंदिर और कोई नहीं होगा। मंदिर में भगवान के दर्शन तो होंगे ही, साथ ही लोग मंदिर की नक्काशी के काम को भी देखते रह जाएंगे।
