शामली में पेड पर लटकी मिली पति की लाश, पत्नी पर लगा ये आरोप

शामली में पेड पर लटकी मिली पति की लाश, पत्नी पर लगा ये आरोप

शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल निवासी 31 वर्षीय जितेंद्र पुत्र महेंद्र का फांसी लगा शव गांव में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जितेंद्र के पिता महेंद्र ने थानाभवन थाने में दी तहरीर में बताया कि जितेंद्र की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के छह माह बाद ही विवाद होने के बाद पत्नी अपने घर चली गई थी तथा मुकदमा पंजीकृत करा दिया था जिसमें जितेंद्र जेल भी गया था। कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट में जितेंद्र को उसकी पत्नी को प्रतिमाह खर्चा देना तय हुआ था, जिसे वह दे भी रहा था।

आरोप है कि महिला इसके बावजूद जितेंद्र को परेशान कर रही थी तथा धमकी देकर मुआवजे की मांग कर रही थी। इसके चलते जितेंद्र बहुत परेशानी में था। जितेंद्र की माली हालत ठीक नहीं थी, जिससे वह खर्चा देने में बड़ी दिक्कत महसूस कर रहा था। इसको लेकर उसने स्वजन से बात भी की थी। आरोप है कि इससे तनाव के कारण जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *