ज्ञानवापी केस से हरिशंकर और विष्णु जैन को हिंदू पक्ष ने हटाया, जानें क्या है इसकी वजह?

ज्ञानवापी केस से हरिशंकर और विष्णु जैन को हिंदू पक्ष ने हटाया, जानें क्या है इसकी वजह?

काशी। काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से जुड़े कई मामलों की पैरवी कर रहे वकील हरिशंकर जैन और विष्णु जैन को हटाने का फैसला हिन्दु पक्ष की तरफ से लिया गया है। ज्ञानवापी केस का कानूनी पक्ष देख रही संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन की तरफ से ये ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि ज्ञानवापी केस में सर्वे के वीडियो और फोटो लीक होने के बाद ये फैसला लिया गया है।

जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि हर मुकदमे से हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन को हटाने का निर्णय लिया गया है। ये फैसला जिला अदलात से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के हर केस में लागू होगा। सभी मुकदमों में लगे हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन के वकालतनामे को निरस्त किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसारविश्व वैदिक सनातन संघ देशभर की अलग-अलग अदालतों में 50 से ज्यादा केस लड़ रही है।

वहीं पूरे मामले पर हरिशंकर जैन ने कहा कि ये कहना गलत है कि मुकदमे से नाम हट गया है हर मुकदमे में 05-07 याचिकाकर्ताओं में से 01 हट जाता है तो केस में असर नहीं पड़ता है। हर आदमी को अधिकार है कि अपना वकील कर सकता है। उससे मेरे केस और मेरी स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *