शाकुंभरी माता पर विशाल भंडारे का आयोजन किया सहारनपुर जनपद में स्थित माता शाकुंभरी मंदिर पर लगने वाले लाखों पैदल यात्रियों द्वारा विशाल मेले पर माता की पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए माता के भवन से 8 किलोमीटर पहले सुप्रसिद्ध समाजसेवी लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के वरिष्ठ सदस्य निवर्तमान जॉन चेयरमैन लॉयन ईश्वर अग्रवाल द्वारा अपने बड़े भाई अशोक अग्रवाल जी की प्रेरणा से अपने पूज्य माता पिता स्वर्गीय जियालाल प्रेमवती अग्रवाल की पावन स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वरिष्ठ लायन अभिमन्यु गुप्ता एवं लॉयन पंकज गुप्ता एवं लायन अंकित जिंदल ने आशीष गोयल के साथ भंडारे में सेवा कार्य किया और वापस आकर बताया 7 सितंबर एवं 8 सितंबर को *विशाल भंडारे में छोले भटूरे, दाल और तंदूरी नान एवं रोटी, देसी घी का हलवा ,मीठी ब्रेड, जलेबी, ब्रेड पकोड़े, पानी पतासे गोलगप्पे, आइसक्रीम, कुल्फी, दाल, कढ़ी चावल, पुलाव, केले और सेव, जैन शिकंजी ,चाऊमीन बुढ़िया के बाल ,मीठी गोलियां आदि अनेक प्रकार के व्यंजनों का लगभग 12000 व्यक्तियों ने आनंद लिया भंडारे में सेवा कार्य में धोलड़ी से रामअवतार गुप्ता ,सुनील गर्ग ,शिवकुमार अग्रवाल ,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य आचार्य जी सहित बागपत से सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजीव गुप्ता शुभम गुप्ता बड़ोत से सुनील मित्तल श्रीमती शालिनी मित्तल एवं अमीनगर सराय से पुनीत अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल ,प्रिया अग्रवाल, सहित अनेक समाजसेवी व्यक्तियों ने श्रद्धालुओं की सेवा की ईश्वर दयाल जी के परिवार की ओर से विगत 10 वर्षों से यह आयोजन किया जाता है

