वाराणसी में 6 उपनिरीक्षकों के तबादले, महमूरगंज समेत 5 चौकियों के प्रभारी बदले

वाराणसी में 6 उपनिरीक्षकों के तबादले, महमूरगंज समेत 5 चौकियों के प्रभारी बदले

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 6 उप-निरीक्षकों का तबादला किया है। इस सूची में महमूरगंज, लहुराबीर, अस्सी, नगवाँ और सोनिया सहित 5 महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है।

पुलिस कमिश्नर के शुक्रवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार, तीन उप-निरीक्षकों का रिक्त के सापेक्ष और तीन का समायोजन के तहत स्थानांतरण किया गया है। चौकी प्रभारी महमूरगंज (भेलूपुर) रहे उपनिरीक्षक अनुज सिंह को थाना लक्सा भेजा गया है। चौकी प्रभारी लहुराबीर (चेतगंज) रहे उपनिरीक्षक विकल्प शांडिल्य को महमूरगंज चौकी, थाना भेलूपुर का नया प्रभारी बनाया गया है।

इस क्रम में चौकी प्रभारी अस्सी (भेलूपुर) रहे उप निरीक्षक नवीन चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी नगवाँ, थाना लंका बनाया गया है। चौकी प्रभारी नगवाँ (लंका) रहे उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को चौकी प्रभारी अस्सी, थाना भेलूपुर की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी सोनिया (सिगरा) रहे उपनिरीक्षक विवेक सिंह को चौकी प्रभारी लहुराबीर, थाना चेतगंज बनाया गया है। थाना चौक में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ शाही को चौकी प्रभारी सोनिया, थाना सिगरा की कमान सौंपी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *