वर्चुअल माध्यम से 37 विकास कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ। आयुक्त सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से 37 विकास कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागो के नोडल अधिकारियों के साथ आहूत की गयी। जिसमें निम्नलिखित निर्देश दिये गये-

1. जितनी भी ग्राम पंचायत की खाली जमीन है वहां पर बोर्ड लगा दिया जाए एवं जिसमें उसका खसरा गाटा संख्या आदि का पूर्ण उल्लेख हो ,यह कार्य अनिवार्य रूप से एक माह के अंदर कर लिया जाए अगले माह सभी उप जिलाधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि यह कार्य संपन्न करा लिया गया है।

2. चरागाह की भूमि पर चारा बोया जाए जो गौशाला को चलाने में भी सहयोगी साबित होगा ।

3. बारिश का मौसम निकल चुका है पुरानी सभी बोरिंग को मकान की छतों से जोड़ दिया जाए ताकि बारिश की एक-एक बूंद की बचत हो सके।

4. हिंडन के संबंध में सभी जिलाधिकारी कंसर्निंग ऑफिसर के साथ मिलकर एक कार्य योजना बनाएं, जो कार लोकल स्तर पर हो सकता है उसे करवा लिया जाए आवश्यकतानुसार कंसलटेंट या एनजीओ तथा वरिष्ठ वैज्ञानिकों की भी सहायता ली जा सकती है।

5. हरियाणा प्रदेश की सीमा से सटे हुए जनपद बागपत और गौतम बुध नगर हैं, जहां पर सीमा विवाद है भूमि की कॉस्ट का रिवीजन होना है उसका विवरण बनाकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को भेज दिया जाए यथासंभव दीक्षित रिपोर्ट को भी देख लिया जाए।

6. जिन खाली प्लॉट्स में कूड़े के ढेर हैं, वहां से कूड़ा हटा दिया जाए और कूड़े को हटाकर कूड़ा घर में डलवाया जाए।

7. लोक निर्माण विभाग की जितनी भी सड़कें हैं जिन सड़कों में अभी तक कोई प्लांटेशन नहीं हुआ है ,उनको चिन्हित कर दिया जाए ताकि उसको अगली कार्य योजना में वह सम्मिलित हो सके।

8. जिन सड़कों में पानी भर जाता है उसको चिन्हित कर दिया जाए ताकि वहां पर सीसी रोड अथवा नाला बनाया जा सके। यह भी देख लिया जाए कि कितना कार्य विभागीय और कितना अन्य रिसोर्सेस से हो सकता है , इसका भी अध्ययन कर लिया जाए।

9. सड़क से संबंधित जितने भी प्रोजेक्ट हैं उनको माननीय जनप्रतिनिधियों एवं माननीय प्रभारी मंत्रियों के माध्यम से स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाए, साथ ही सभी जिला अधिकारी भेजे हुए प्रस्ताव स्वीकृत करने हेतु प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को अर्ध शासकीय पत्र भेजें ।

10. जितनी भी सड़कों को ठेकेदार ने खराब किया है उनमें सिर्फ पैच वर्क ही न लगवाया जाए ,बल्कि उन्हें पूरा बनाया जाए इस कार्य को सभी मुख्य विकास का ही देखें।

11. मंडल के प्रत्येक विकासखंड में गौ संरक्षण केंद्र बनाया जाए इस कार्य को कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर नोडल अधिकारी होंगे ,जो अध्ययन करके मंडल के समस्त जनपदों में कार्य करवाएंगे ।साथ ही वह एक प्रोजेक्ट बना कर भी सभी जिलों को उपलब्ध कराएंगे।

12. ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किए गए कार्य , हैंडपंप रिबोर अथवा मरम्मत , पंचायत भवन के निर्माण आदि सभी का भौतिक सत्यापन भी अनिवार्य रूप से करा लिया जाए।

13. अभी कई पेंशन धारकों का केवाईसी सत्यापन नहीं हुआ है जिसके कारण उनके पेंशन की किश्त अप्राप्त है। आधार सीडिंग करवाने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है इसका ब्रोशर बनाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

14. ग्राम पंचायत के फंड से प्रत्येक ग्राम में गोदाम बनाने की कार्य योजना बनाई जाए इससे जहां गोदाम किराए पर उठाए जाएंगे तो इससे ग्राम पंचायत की आय बढ़ेगी । सर्वप्रथम प्रत्येक ब्लॉक में न्यूनतम एक ग्राम का चयन करके गोदाम बनाने का एक मॉडल तैयार कराया जाए, इस कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी मेरठ को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है जो इसकी गाइडलाइन बनाएंगे।मध्य प्रदेश में इस तरह की एक गाइडलाइन बनी हुई है उसको मंगवा कर उसका अध्ययन करके उसको कराया जाए ।

15. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोटलध्होटलध् रिसोर्ट आदि के लिए साइट सिलेक्शन ,उसका आगणन ,प्रपोजल आदि भेजा जाना है यह सारे प्रोसेस होने हैं जो नहीं हो पा रहा है । इस संबंध में मुख्य सचिव महोदय द्वारा भी वी0सी0 में निर्देश दिए गए हैं, इसपर त्वरित गति से कार्य कराया जाए।

16. प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जगह-जगह पानी का पियाऊ लगवाया जाए ,इसकी कार्ययोजना बनाया जाए इस कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी ,हापुड़ को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है जो समस्त मंडल के समस्त जनपदों में यह कार्य करवाएंगे।

17. सभी इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क का प्रस्ताव बनाकर शासन भेज दिया जाए ।

18. जो हाट बाजार/मंडी स्थल या ग्रामीण बाजार एक्टिवेट नहीं है उन्हें चिन्हित करके एक्टिवेट कराया जाए।

इस अवसर पर अपर आयुक्त चैत्रा वी0, जिलाधिकारी दीपक मीणा, समस्त मंडलीय जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त मंडलीय विभागीय नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *