राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सौरभ को गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश तेज, बागपत पुलिस की टीमें सहारनपुर और देहरादून रवाना

राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सौरभ को गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश तेज, बागपत पुलिस की टीमें सहारनपुर और देहरादून रवाना

बागपत। बागपत जिले के गोपालपुर खड़ाना गांव में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सौरभ को गोली मारने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। गिरफ्तारी के लिए बागपत पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सहारनपुर और देहरादून रवाना की गई हैं। पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने थाना रमाला का आकस्मिक निरीक्षण कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की।

एसपी बागपत पूर्णेन्दु सिंह ने थाना रमाला प्रभारी, उपनिरीक्षकों और विवेचकों के साथ बैठक की । इस दौरान 8 नवंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे गोपालपुर खड़ाना गांव में सौरभ को गोली लगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों की कार्रवाई की जानकारी ली। बताया कि पुलिस मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों को सहारनपुर और देहरादून भेजा गया है। एसपी ने अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी बागपत ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बड़ौत भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *