कानपुर में विवाहिता का घर में मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

कानपुर में विवाहिता का घर में मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के शिवहरामऊ गांव में गुरुवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के दरावर निवासी जगदीश सिंह ने अपनी बेटी सलोनी (25) की शादी करीब ढाई साल पहले शिवहरामऊ निवासी शिवम से प्रेम विवाह के तहत कराई थी। दोनों का ढाई साल का बेटा शिवांश है। बताया जा रहा है कि सलोनी ने पति से स्मार्टफोन दिलाने की मांग की थी, लेकिन शिवम ने उसे कीपैड मोबाइल दिलाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी चल रही थी।

मृतका के देवर सूरज ने पुलिस को बताया कि मोबाइल को लेकर सलोनी नाराज थी। इसी नाराजगी में उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। आज उसका शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। वहीं, मायके पक्ष ने सलोनी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के जीजा आकाश के मुताबिक शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन छोटी-छोटी बातों को लेकर सलोनी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पति शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *