मेरठ। कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी मंगलवार दोपहर बाद मेरठ पहुंची। काशी टोल प्लाजा पर परिवार के साथ ही महिलाओं और पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद तिरंगा के बीच कारों के काफिले से वह माधवपुरम स्थित अपने आवास पर पहुंची। जहां देर तक लोग उनका स्वागत करते रहे।
