बिनौली। मोहर्रम पर पिचोकरा व बरनावा गांव में मंगलवार को करबला के 72 शहीदों की याद में सोगवारों ने खूनी मातम मनाकर ताजियों का जुलूस निकाला।

जुलूस से पहले मौलाना ने तकरीर में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को बयां करते हुए कहा की हुसैन ने दुनिया में सभी को बराबरी और अमन का पैगाम दिया। इसके बाद ताजियों का जुलूस इमामबाड़े से शुरू हुआ। जिसमें सोगवार जंजीर, आदि वस्तुओं से या हुसैन, या हुसैन बोलकर खूनी मातम बनाते चल रहे थे। सोगवारों का मातमी जुलूस कुरेशी मस्जिद अंसारी मस्जिद से होकर पूरे गांव का भृमण कर करबला में पहुचा। जहॉ पर सोगवारों ने ताजियों को दफन किया। जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की।

जुलूस में प्रधान कासिम, मुंताजिम हैदर, जिशान हैदर, अली हैदर, अलीरजा, एहसन रजा, बाबर रजा, अजादर हैदर, हुसैन हैदर, सलीम अख्तर, जिया हैदर, शाहनवाज हुसैन, मोहसिन, समीम अख्तर, नबी हैदर, शाहनवाज हुसैन, हुसैन हैदर, सिफते महेंदी, शब्बन, अब्बास, कमाल हैदर, आमरवीर कश्यप, जगसोरण आदि उपस्थित रहे। उधर बरनावा में मोहर्रम पर सोगवारों ने करबला के 72 शहीदों की याद में ताजियों का जुलूस निकालकर करबला में दफनाया। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ बागपत देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर डीके त्यागी के निर्देशन में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।