‘मुझे देखकर सीटी बजाता है तोता’, थाने मेें शिकायत लेकर पहुंचा 72 साल का बुजुर्ग…पुलिस ने लिया यह एक्शन

महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजी नगर इलाके में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग अजीबो-गरीब शिकायत लेकर थाने पहुंचा। दरअसल बुजुर्ग एक तोते से परेशान हैं और उसकी ही शिकायत करने थाने पहुंचे। बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके सामने वाले घर में एक तोता पाल रखा है। वह जब भी घर के बाहर निकलते हैं तो उन्हें देखकर तोता सीटी बजाता है। इसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफ होती है।

बुजुर्ग ने तोते के मालिक के खिलाफ खड़की पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। बुजुर्ग ने पुलिस से कहा कि जब उसने तोते के मालिक से कहा कि वह उसे कहीं और रखवा दे तो वह बहस करने लग गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि पुणे के शिवाजी नगर की महात्मा गांधी कॉलोनी में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग के घर के सामने एक व्यक्ति ने तोता पाल रखा है। बुजुर्ग का कहना है कि उनको देखकर तोता हमेशा सीटियां बजाता रहता है, जिस कारण बुजुर्ग को परेशानी होती है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद खड़की पुलिस ने तोते के मालिक को थाने में बुलाया और उसे चेतावनी देकर कहा कि बुजुर्ग को भविष्य में किसी भी तरह की तकलीफ न हो, इसका ध्यान रखा जाए। पुलिस ने बताया कि तोते के मालिक को चेतावनी दे दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *