आमिर खान ने कौन बनेगा करोड़पति-14 में जीते 50 लाख, देखें किस प्रश्नों के दिए जबाब

कौन बनेगा करोड़पति का चौदहवां सीजन शुरू हो चुका है और आमिर खान और आर्मी के सदस्य हॉट सीट पर हैं। सभी ने कुशलता से खेला और अच्छी खासी रकम जीतने में सफल रहे।

एपिसोड में पूछे गए कुछ सवाल इस प्रकार हैं-

Q. अप्रैल 2022 में Elon Musk ने भारतीय मूल के CEO के नेतृत्व में किस कंपनी को खरीदने का ऑफर दिया था?

A. ट्विटर

Q. भारत के राष्ट्रपति ने किस उपयुक्त तिथि को 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया?

A. 8 मार्च

Q. एस.एस. राजामौली के अनुसार, फिल्म आरआरआर की प्रेरणाओं में से एक अन्य फिल्म किस क्रांतिकारी के बारे में थी?

A. चे ग्वेरा

Q. इनमें से किन भारतीय राष्ट्रपतियों की जोड़ी ने दूसरे को भारत रत्न प्रदान किया है?

A.राजेंद्र प्रसाद-एस राधाकृष्णन

हूटर बजने और उनका समय समाप्त होने से पहले अभिनेता 50 लाख रुपये जीतने में सक्षम रहे।

बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आमिर की यह फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। ‘फॉरेस्ट गंप’ 1994 में बनी ऑस्कर जीत चुकी फिल्म है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *