मुजफ्फरनगर में बेरोजगारों के लिए बडी खुशखबरी,लगेंगे नए उद्योग,जानें कितने करोड का होगा निवेश

मुजफ्फरनगर में बेरोजगारों के लिए बडी खुशखबरी,लगेंगे नए उद्योग,जानें कितने करोड का होगा निवेश

मुजफ्फरनगर। निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कराने जा रही है। जनपद से आई फर्म का चयन हुआ है, जो 20 करोड़ से अधिक निवेश करेंगी। इनमें दो फर्म तीन करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी। दोनों इकाइयों के प्रतिनिधि तीन मई को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार तीन साल से इंवेस्टर्स समित करा रही है।

इस बार इसे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नाम दिया गया है। कार्यक्रम तीन मई को होगा। निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आनलाइन प्रसारण होगा। ठीक उसी समय जनपद के विकास भवन में स्थित सभागार में भी कार्यक्रम होगा। तीन करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली फर्म नमस्ते एयरपोर्ट सर्विसेज प्रा.लि. और मैसर्स सरल केमटेक एलएलपी के प्रतिनिधि लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि तीन करोड़ से कम निवेश करने वाली फर्म एआर मेटल एंड एलायड इंडस्ट्रीज, अंशुल कुमार जैन, मधुमति एग्रो ओपीसी प्रा.लि., रजत सिंघल, किसान गुड़ उद्योग और ओपी ट्रांसफार्मर इंडस्ट्रीज प्रा.लि. के मालिक जिला पंचायत सभागार में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इनके अलावा अन्य उद्यमी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में रहेंगे। आनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेशकों से संवाद करेंगे। उद्यमियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन के साथ ही कारोबार को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताएंगे। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि प्रदेश सरकर की ओर से आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन तीन मार्च को होगा। विकास भवन में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान समेत सभी विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *