कटाई व तस्करी के मामले में तीन वनकर्मी निलंबित

कटाई व तस्करी के मामले में तीन वनकर्मी निलंबित

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर वन मंडल के कोलेंग परिक्षेत्र में हुई अवैध कटाई व तस्करी के मामले में तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जगदलपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद के निर्देशन पर हुई जांच के बाद बस्तर वनमण्डल के सामाजिक वानिकी मंडल में पदस्थ वनपाल ओम प्रकाश सिंह, कोलेंग के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्रीधर स्नेही और वन रक्षक योगेश रामटेके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले महीने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वन परिक्षेत्र कोलेंगे इलाके से कीमती लकड़ी परिवहन करते ट्रेक्टर को पकड़ा गया था। डिप्टी रेंजर अपने सहयोगियों एवं अन्य अधिकारियों के सहयोग से वन कर्मियों के हड़ताल के दौरान कांगेर घाटी से लकड़ी की तस्करी के मामले में लिप्त पाए गए थे। जांच में दोषी पाये जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *