मिक्सचर मशीन गिरने पर मजदूर की मौत

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत सागर नाका के समीप भवन निर्माण के दौरान मिक्सचर मशीन गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप एक कॉलोनी में कल निर्माण का चल रहा था कि उसी दौरान रेत गिट्टी सीमेंट मिक्स करने वाली मशीन अचानक पलट गयी। इससे वहीं पर काम कर रहे मजदूर पूरन (21) निवासी लाडनबाग के पैरों में एवं शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आई, जिससे उसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर इलाज के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गयी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *