सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के गैर जनपद में तबादला होने के बाद शासन द्वारा जनपद की बागडोर डॉ. विपिन टाडा को सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि जनपद मंे कानून व्यवस्था ओर बेहतर बनेगी। आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि कानून व्यवस्था मंे सुधार लाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही जनपद मंे कोई भी पुलिस अधिकारी भेदभावपूर्ण कार्य नहीं करेगा। जो अधिकारी अच्छे कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित एवं जिनके कार्यो में खामियां मिलेंगी उन्हें दण्डित किया जायेगा। शासन की मंशानुरूप वह जनपद में महिला, बुजुर्ग एवं बाल सुरक्षा पर पूरी तरह फोकस करते हुए सड़कों पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने हेतू प्रतिबद्ध है। उनका मानना है कि यदि महिला-पुरूष के घर से निकलने पर उसे सड़कों पर व्यवस्थाऐं बेहतर लगेंगी तो उसके मन मंे सुरक्षा की भावना पैदा होगी और वह बेखौफ अपना जीवन जी सकंेेगे। साथ ही समझा जायेगा कि जनपद में कानून व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के किसी भी थाना व चौकी पर कोई भी पीड़ित आये तो बिना जाति-धर्म देखे व बिना भेदभाव किये निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। क्योंकि पीड़ित का कोई भी धर्म व जाति नहीं होती। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच वह दूरी घटाते हुए क्षेत्र में भ्रमण करें तथा जनसम्पर्क को मजबूत बनाते हुए जनता के साथ संवाद स्थापित करें। क्योंकि संवाद व समन्वय स्थापित करने से बहुत सी समस्याऐं स्वतः ही हल हो जाती हैं। वहीं जनता में पुलिस के प्रति जो भावना है उसे बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। आगे उन्हांेने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे खुले रहेंगे और वह सम्पर्क टाईम में आकर अपनी समस्या बतायें। उनका मानना है कि बिना मर्ज सुने मरीज को बेहतर उपचार नहीं दिया जा सकता। इसलिए पहले वह पीड़ित की बात सुनकर ही उसकी समस्या को समझेंगे, तत्पश्चात उसको वैसा ही उपचार दिया जायेगा, जैसी पीड़ित को आवश्यकता है। नशाखोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस पर जनपद भर में भ्रमण कर गम्भीरतापूर्वक नियम सम्वत कार्यवाही करते हुए नशाखोरी को जड़ से खत्म करने की दिशा में कार्य करेंगे। आगामी ईद-उल-अजहा व कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने बहुत ही सधे हुए अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं सभी त्यौहार शान्तिपूर्वक मनाये जायेंगे और वह जनपद में बेहतर कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। अपने पूर्व अनुभव के आधार पर उन्होंने सभी अधीनस्थों को बेहतर और निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

