माउंट लिट्रा में मनाया गया गूंज दान उत्सव….

माउंट लिट्रा में मनाया गया गूंज दान उत्सव….

मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में ‘गूंज दान उत्सव’ का शुभारंभ किया गया।
यह दान उत्सव 20 मई 2022 से प्रारंभ होकर 29 मई 2022 तक चलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निर्देशिका चारू भारद्वाज व मंजरी ने फीता काटकर किया।
इस दान उत्सव का उद्देश्य समाज के गरीब ,मजबूर व असहाय लोगों की मदद करना है जिससे वे एक सामान्य जीवन जी सकें ।
इस दानउत्सव में पुरानी किताबें, स्टेशनरी, जूते- चप्पल ,खाद्य सामग्री व प्रतिदिन के उपयोग की वस्तुओं का दान किया जा रहा है
इस दान उत्सव में सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षकगण बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका प्रिया कौशिक ने कहा कि हमें ऐसे दान उत्सवों का हिस्सा बनकर समाज सेवा के लिए आगे आना कहा कि संसार में परोपकार ही सच्ची मानवता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *