भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा 29 मई की पंचायत को लेकर शुरूहुई बैठकें…

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा 29 मई की पंचायत को लेकर शुरूहुई बैठकें…

मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार शाहपुर ब्लाक के ग्राम काकड़ा में 29 मई 2022 की विशाल सर्व खाप पंचायत का एलान कर दिया गया है। इसी महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बड़े कर्मठता के साथ मेहनत शुरू कर दी है। जिस क्रम में आज प्रदेश महासचिव चौधरी धीरज लाटियान, मंडल अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी व मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से सर्वप्रथम चरथावल द्वितीय पुरकाजी और फिर तृतीय सदर ब्लॉक का दौरा कर अवलोकन किया गया और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से 29 मई की काकड़ा पंचायत को लेकर अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पहुंच कर महापंचायत को सफल बनाने का आग्रह किया गया इस अवसर पर तीनों ब्लॉकों में चरथावल ब्लॉक ,पुरकाजी के बरला ,व सदर ब्लाक के गांव बझेड़ी मैं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की किसानों के साथ बहुत अधिक संख्या देखने को मिली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *