मां-बाप की आज्ञा का पालन व उनकी सेवा करना सबसे बडा धर्मः सुरेश राणा

जलालाबाद। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि माता-पिता की आज्ञा का पालन एवं उनकी सेवा करना ही सबसे बडा धर्म है। श्रीरामलीला के मंचन से मिलने वाले इस संदेश को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
जलालाबाद के गांधी ग्राउंड मे स्वामी विवेकानन्द महाराज के सानिध्य में पंचायती श्रीरामलीला कृष्णलीला समिति एवं श्री राम लीला मैदान में श्रीराम लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र से हमंे सन्देश मिलता है कि हमें अपने माता पिता की आज्ञा का सदैव सम्मान करना चाहिए। उनकी सेवा ही मानव का सबसे बडा धर्म है। प्रतिवर्ष विजय दशमी से पूर्व हमारे देश में परमपरागत रूप से रामलीलाओं का मंचन किया जाता है जो हमारी पौराणिक संस्कृति को जीवंत किए है साथ ही इनके आयोजनों से हमें अपने बडों का सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है, साथ ही इस पौराणिक कथा में चाहे श्रीराम के अनुज लक्ष्मण ,भरत, शत्रुघ्न का अपने ज्येष्ठ भाई के प्रति प्रेम हो चाहे, माता सीता का अपने पति के प्रति कर्तव्य परायणता या फिर हनुमान का श्रीराम के प्रति भक्ति भाव सभी का उददेश्य सम्मान एवं सेवाभाव से है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश मे योगी सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित एवं विकास के कार्याे से देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र मंे किये जा रहे कार्याे को योगी सरकार का बडा कदम बताया जिसमें गांव गांव राजकीय कालेजों के निर्माण एवं साथ ही उच्च शिक्षा व बिजली के क्षेत्र में किये जा रहे कार्याे को जनता के समक्ष रखा। रामलीला मचंन के अन्तिम दिन कलाकारों एवं सहयोगियों को पूर्व मंत्री द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अन्तिम दिन कुंभकरण, नारान्तक, मेघनाथ वध एवं सलोचना सती लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर उपेन्द्र गुप्ता, डा. मुकेश शास्त्री, डा. शिव कुमार शर्मा, डा. जौहर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, राजकुमार रूहेला, छोटेलाल शर्मा, बाबूराम नायक, केशोराम नायक, लालू भटनागर, भंवर सिंह नायक, बोबी शर्मा पूर्व सभासद राकेश शर्मा, अवनीश आहूजा, डा. प्रदीप, जनेश्वर सैनी, विजय सैनी, नरेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *