गढीपुख्ता। झिंझाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा रिदान निवासी एक ग्रामीण ने बुंटा निवासी एक व्यक्ति पर साले को चोरी के आरोप से बचाने के लिए एक लाख रुपये हडपने व पैसा वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार झिंझाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा रिदान निासी मेहराज ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके साले को चोरी के आरोप से बचाने के लिए गढीपुख्ता के गांव बुंटा निवासी एक व्यक्ति ने उसे विश्वास में लेकर मामले को रफादफा करने की बात कहकर एक लाख रुपये ले लिए। उसने उक्त व्यक्ति को अलग-अलग किश्तों में चार बार पैसा दिया लेकिन उसका काम नहीं हो पाया। जब उसने उक्त व्यक्ति से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने गाली गलौच श्ुारू कर दी और विरोध करने पर पैसा देने से साफ इंकार करते हुए धमकी दी। पीडित ने आरोपित के खिलाफ पुलिस सेे कार्रवाई की मांग की है।

Posted inUncategorized