बागपत। नवनिर्मित भव्य कलात्मक श्वेत पाषाण से युक्त जिन शासन सरंक्षिका माता पदमावती माता जिन मन्दिर बडौत का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव श्री श्रषभदेव सभागार मान स्तंभ परिसर में बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल मान स्तंभ परिसर श्रषभदेव सभागार मे भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी का सौधर्म इन्द्र राजकुमार जैनसन वालो के द्वारा प्रथम अभिषेक किया गया। शांतिधारा की बोली का लाभ सुनील कुमार आकाश जैन को मिला। तत्पश्चात श्री जी का अभिषेक कर पूजन पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया ओर वही पर पदमावती माता के सौलह श्रंगार कर उन्हे खूब सजाया गया। फिर माता का अभिषेक कर पूजन पाठ आरम्भ किया गया। माता का प्रथम चोला अनुराग जैन प्रथम जैन सैन्ट आर वी कान्वेंट स्कूल वालो की तरफ से चढाया गया। रात्रि कार्यक्रम में पार्श्वनाथ भगवान पर कमठ का उपसर्ग का कार्यक्रम लोगो ने खूब सराहा। आज दोपहर में सैकड़ो महिलाओ ने अपने सिर पर कलश में जल भरकर मान स्तंभ से चलकर जलूस के रूप में दिगम्बर जैन छोटे मन्दिर जी पहुंचकर वहा पर वेदी शुद्धि की। तत्पश्चात माता की गोद भराई मधु जैन द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम में मनोज कुमार जैन वर्धमान फिलिंग स्टेशन पम्प वालो का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर प्रवीण जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज समिति, मन्त्री अतुल जैन सर्राफ, मुख्य संयोजक सुरेन्द्र जैन लोहे वाले, आलोक जैन मित्तल, पुनीत जैन अध्यक्ष जैन मिलन, अकुंर जैन बूढपूर वाले , सुनील जैन सबगे वाले, धरणेन्द्र जैन कढाव वाले ,पकंज जैन बन्टी, मुकेश जैन, पकंज जैन बोबी , वीर बहादुर जैन, मनोज जैन पंसारी , राकेश जैन सभासद, आलोक जैन सर्राफ आदि उपस्थित रहे ।
