आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय अधिकारियों के साथ हुयी समीक्षा बैठक

मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में मंडलीय अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में आयुक्त द्वारा मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ विभागवार विकास कार्यों एवं योजनाओ यथा-उ0प्र0 विवाह अनुदान योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना, उ0प्र0 छात्रवृत्ति योजना, पेेंशन योजना, सहभागिता, सोलर पम्प योजना, आयुष्मान आदि योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की गयी।

आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने मेरठ मंडल की रैकिंग में सुधार करने के लिए अधिकारियो को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होने अपूर्ण जानकारी देने वाले अधिकारियों को अगली बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ आने की चेतावनी दी। उन्होने सभी अधिकारियो को बी एवं सी श्रेणी वाली योजनाओ में सुधार कर ए श्रेणी में लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर आयुक्त महेन्द्र प्रसाद सहित मंडल स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *