महाविद्यालय का दर्पण है वार्षिक पत्रिका:  अभिमन्यु गुप्ता

महाविद्यालय का दर्पण है वार्षिक पत्रिका: अभिमन्यु गुप्ता

बागपत। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी की वार्षिक पत्रिका “वरेण्या” का विमोचन कालेज प्रबंध समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता, अध्यक्ष ईश्वर सिंह एवं कालेज प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका वरेण्या मे गागर में सागर भर दिया गया है। इसमें जीवन को मार्गदर्शन देने वाले लेख एवं महाविद्यालय का परिचय का सजीव वर्णन किया गया है।वार्षिक पत्रिका महाविद्यालय का दर्पण होता है। अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने संपादक मंडल एवं सभी लेखकों को बधाइयां दी। इस अवसर पर डॉ निर्मला, शिल्पा वर्मा, ममता आर्य, डॉ राखी गुप्ता, प्रवीण कुमार, संजय सैनी कार्यालय अधीक्षक, सुमन शर्मा, नितिन वशिष्ट, प्रेमवती, रामकिशोर सहित विद्यालय की सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने करतल ध्वनि से पत्रिका विमोचन के कार्यक्रम में हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल ने अतिथियों का धन्यवाद किया।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *