
बागपत। नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर क्षेत्र के फजलपुर व कान्हड़ गांव में दुर्गा मंदिर पर एक मेले का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में देवी भक्तों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी।
शुक्रवार को बड़ौत क्षेत्र के फजलपुर व कान्हड़ गांव में स्थित दुर्गा मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मेले के अंदर खाद्य सामग्री, प्लास्टिक के सामान, मिट्टी के बर्तन, कांच के सामान की दुकानों के अलावा झूले आदि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विश्व बंधु शास्त्री


