महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जिला महिला चिकित्सालय में मनाई गई। इस अवसर पर श्री डॉ संजीव त्यागी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यवाहक के निर्देशन में राकेश कुमार सिंह द्वारा मंच संचालन करते हुए सकरात्मक तरीके से हॉस्पिटल स्टाफ के साथ ओपीडी प्रांगण में जयंती पर कार्यक्रम हुआ । सवर्प्रथम एसआईसी महोदय ने महान विभूतियों के तस्बीरों पर माला पहनाकर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद करते हुए प्रार्थना किया समस्त स्टाफ ने पुष्प चढ़ाए । इस अवशर को पर उनके द्वारा किये गए सकरात्मक कार्यो के बारे में बताते प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक भावविभोर हो गए और समस्त स्टाफ को इन महान हस्तियों के उपलब्धियो जीवन शैली के बारे में बताए तथा उनके रास्ते पर चलने को कहा आपस मे एक दूसरे और चिकित्सालय में आने वाले मरीजों गर्भवती शिशु के माता पिता अन्य आंगतुक का सम्मान करते हुए मिर्दुभाषी ब्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया और हॉस्पिटल को सुविधा शुल्क ख़ुशी से दिए जाने वाले मिठाई के नाम पर किसी से कुछ न लेने को कहते हुए अपने हॉस्पिटल को जनपद ही नही प्रदेश में भरष्टाचार मुक्त बनाये जाने का आव्हान किया जिस पर सभी स्टाफ ने सहमति जताई और यह भी सबको भरोसा दिया कि उन्हें अपने काम के लिए किसी को कोई पैसा नही देने दिया जायेगा ।
जिला महिला चिकित्सालय में इस माह से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों से पर्चे का 01 रुपया भी नही लिया जायेगा अब फ्री कर दिया गया है । एसआईसी महोदय डॉ संजीव त्यागी जी श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के साफसुथरी छबि दिनचर्या और दूरदृष्टि के बारे में सभी स्टाफ को बिस्तार से बताते हुए अपने जीवन में भी लाने के लिए कहा ।
महात्मा गाँधी जी द्वारा किये गए प्रयासों एवं भारत वर्ष के साथ अन्य को संदेश देने के प्रयास को सराहते हुए यह बताया कि किस प्रकार गाँधी जी चरखा से सुत की बुनाई कर खादी को बढ़ावा दिया एवं वातावरण को साफ सुथरा इकोफ्रेंडली संदेश दिया । इस मौके एसआईसी महोदय डॉ संजीव त्यागी जी समस्त स्टाफ को पॉलीथिन को न अपनाने के लिए कहना और प्रेरित करते हुए जुट का बैग स्टाफ को बितरण किया गया और इसके उपयोग के लिए प्रोतसाहित किया गया ।
इस अवसर पर डॉ सबिता बशिष्ठ मैट्रन लूईस सूद चीफ़ फार्मासिस्ट बबिता रानी अजय कुमार जैन फार्मासिस्ट दीपक त्यागी अतुल शर्मा स्टाफ नर्स मंजू कर्दम निर्मला जी अड्डरीलीन सुशील मुकेश शर्मा बिभोर भुदेश तेजबीर अन्य स्टाफ उपस्थित थे
इस कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश कुमार सिंह फार्मासिस्ट डेड स्टॉक स्टोर इंचार्ज द्वारा किया गया।
