सरधना (मेरठ)। रविवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मदारपुरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक विकास कुमार, डॉ फुरक़ान अहमद, सलाम अंसारी और वंदना ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर फूल चढ़ा कर किया। इस के बाद सलाम अंसारी और विकास कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन के नक़्श-ए-कदम पर चलने की सलाह भी दी। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ फुटकन अहमद सरधनवी ने किया।
