मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कपिल मिश्रा बोले- सड़कों पर शांतिपूर्ण उतरता है हिंदू, हाथों में नहीं होते पत्थर

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मां काली के अपमान को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर हो हल्ला किया। इस दौरान हिंदू संगठनों ने मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘जेहादियों के समर्थकों को गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो, हिंदू आस्थाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे पोस्टर लहराए। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने मां काली का अपमान, उदयपुर और अमरावती में हुई हत्या को लेकर प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा नेता कपिल शर्मा ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर लाखों-लाख लोग उतरे हैं। युवा, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग समेत तमाम लोग यहां पर हैं। करोड़ों-करोड़ों हिंदुओं का प्रकटीकरण है। भारत संविधान से चलेगा, भारत को शरिया से नहीं चलते देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू जब सड़क पर उतरता है तो शांतिपूर्वक ही उतरता है। हिंदू पत्थर लेकर नहीं उतरता है। समाज में रोष है, आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि आज जिहादियों को, जिहादियों के बापों को और जिहादियों के बच्चों को यह समझ में आ जाना चाहिए कि भारत जिहाद के खिलाफ एकजुट है। भारत संविधान से चलेगा, शरिया से चलाने वालों को यहां से पराजित होकर ही जाना पड़ेगा। आपको बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम’ के जमकर नारे लगाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *