भूकंप के झटकों से कांपा काठमांडू , बिहार के कई जिलों में असर

भूकंप के झटकों से कांपा काठमांडू , बिहार के कई जिलों में असर

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज सुबह रविवार को 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है, जिसका केंद्र काठमांडू से 147 किमी दक्षिण-पूर्व में था। वहीं इस भूकंप का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिला है। राहत की बात यह है कि इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह की नुकसान की खबर नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल से सटे बिहार के मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। बिहार में भी भूकंप से किसी भी तरह की नुकसान की खबर नहीं मिली है।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले पिछले महीने में भी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। वहीं उस बार भूकंप का केंद्र काठमांडू से 161 किलोमीटर दूर था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *