भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पूल ए में वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपने से निचली रैंकिंग की घाना टीम को 5-0 से हराकर अभियान शुरू किया था। वेल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही नवजोत कौर के कोविड-19 पॉजिटिव आने से टीम को करारा झटका लगा। सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम के लिये वंदना कटारिया ने 26वें और 48वें मिनट में दो गोल दागे।

गुरजीत कौर ने 28वें मिनट में एक गोल किया। वेल्स के लिये जेना ह्यूजेस ने 45वें मिनट में गोल कर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया। अब भारतीय टीम का सामना दो अगस्त को इंग्लैंड से होगा। वेल्स और भारत की पिछली भिड़त गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में हुई थी। इसमें वेल्स ने भारत को 3-2 से हराया था। भारत ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। पर भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *