नेत्रदान सर्वोत्तम दान, पंकज गुप्ता, सिद्धार्थ व रचित को जियालाल प्रेमवती सम्मान मिला, भारत सरकार द्वारा 37 वे राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता के पखवाड़े अंतर्गत लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 c-1एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित नेत्रदान को प्रेरित करते हुए पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता सिद्धार्थ कुमार ने प्रथम स्थान एवं विजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया स्लोगन राइटिंग हिंदी में रचित कुमार ने प्रथम प्रिंस कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को जियालाल प्रेमवती अग्रवाल सम्मान से एवं ट्रॉफी देकर एवं उपहार देकर जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव एवं चेयरमैन अंधता निवारण समिति लॉयन अभिमन्यु गुप्ता सचिव लॉयन पंकज गुप्ता एवं लायन मूलचंद जी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज एवं मनोज मित्तल अंकित जिंदल कॉलेज के अध्यापकों राकेश कुमार विकास कुमार आदि ने सम्मानित किया इस अवसर पर लॉयन पंकज गुप्ता ने कहा नेत्र दान सर्वोत्तम दान है यह मृत्यु उपरांत होने वाला दान है इससे दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ जाती है मृतक की आंखें दुनिया को देखती है नेत्रदान की सुविधा निशुल्क मिलती है प्रधानाचार्य लॉयन मूलचंद जी ने कहा छात्र अपने परिवारों में जाकर नेत्रदान की जानकारी प्रदान करें और दृष्टिदूत की भूमिका निभाए कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 1000 छात्रों ने भाग लिया इस अवसर पर नेत्रदान के संकल्प पत्र भी वितरित किए गए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 34 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया
