बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान योग तथा पोषक व पौष्टिक भोज का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों को योगाभ्यास कराया गया व पौष्टिक भोजन खाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के आसन किये व योग के महत्व व योग को नियमित रूप से करने के विभिन्न फायदों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों को संतुलित व पौष्टिक भोजन के बारे में बताया गया। आज की इस तनावपूर्ण जीवनशैली को व्यवस्थित करने तथा बच्चों के बीच अपनी पढ़ाई को लेकर बढ़ते तनाव को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि बच्चों में ध्यान व एकाग्रता बढ़़ाने के लिए बच्चों को योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। साथ ही उन्होनें कहा कि आज ज्यादातर बच्चे फास्ट-फूड खाना पसंद करते है और फल-सब्जियां तथा पौष्टिक भोजन से वो दूर होते जा रहे हैं, जबकि आज आवश्यकता है कि बच्चे अपने स्वाद की बजाय स्वास्थ्य को वरीयता दे और इसी वजह से गेटवे समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है, जो बच्चों की जीवन शैली में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बहुत जरूरी है। इसी कारण बच्चों को योग से जोड़ने के लिए गेटवे परिवार समय-समय पर योगाभ्यास करवाता रहता है। योगाभ्यास नेहा नैन व अभिषेक द्विवेदी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभाराज, अनुराधा, सवेरा मनोरमा, रूचि, चक्षु आदि का विशेष योगदान रहा।
