भारत जोड़ो यात्रा से युवाओ को कांग्रेस की विचारधारा से जोडगें :सैय्यद मुनीर

पुरकाजी(काशिफ जमाल)। 9 से 15 अगस्त तक मुजफ्फरनगर जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को पुरकाजी विधानसभा से शुरू हो गई। कांग्रेस नेता हाजी कमरुज्जमा उर्फ नसीम मियां के आवास से जीटी रोड से होते हुए गांव भूराहैडी,धमात,सूवांहैडी, हरीनगर गोधना, कम्हैडा से निकलने के बाद भैसारेडी मे समापन किया गया।यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आया। गगनभेदी भारत माता के जयकारे लगाए गये। महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान जिला उपाध्यक्ष सैय्दद मुनीर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जान मोहम्मद आशा चोधरी व पदाधिकारी यात्रा में नजर आए।

टोलियों में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग

जिला उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर के आवास से तिरंगा हाथों में लेकर कांग्रेसियों ने इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता के जयकारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के जिंदाबाद नारे भी लगाए। इस मोके पर सैय्यद मुनीर ने कहा कि आज देश को जोडऩे और एकजुट करने की जरूरत है। इसीलिए पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता की खातिर अपना बलिदान देने वाले लोगों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। देश की एकता से खिलवाड़ कर रही भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश की एकता से खिलवाड़ करते हुए विभाजन की राजनीति कर रही है। इस तानाशाही के विरुद्ध कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस दौरान यात्रा में प्रभारी हाजी कमरुज्जमा उर्फ नसीम मियां पूर्व प्रधान अनवार भैसाहेड़ी मोहम्मद छपरा शाहलम गोड राशीद काजी उमरदीन सलमानी अजीम मैम्बर राजा कुरैशी मेहबूब झोझा दिलशाद झोझा भूरा प्रधान नदीम शैफ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *