भारतीय वैश्य परिवार महासंघ पंजीकृत के बड़ौत स्थित मुख्य कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार संगठन की महिला इकाई की राष्ट्रीय प्रभारी अंशु अग्रवाल के द्वारा बंगलौर निवासी समस्जेविका रेखा केडिया को बैंगलोर शहर की महिला इकाई की महानगर अध्यक्ष मनोनित किया गया।
उनके मनोनयन पर अंशु अग्रवाल ने कहा कि हमे आशा है रेखा केडिया के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी, नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रेखा केडिया ने कहा की संगठन की दी गई जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से पालन करेगी।
उनकी नियुक्ति पर संगठन से सभी पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी।बधाई देने वालो में मुख्य संरक्षक युगल किशोर गर्ग, राष्ट्रीय प्रभारी मुख्य विंग डा राजीव गुप्ता, प्रदेश सलाहकार संजय कुमार गर्ग, अंकित गुप्ता, अनुराग मांगलिक, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा भावना जैन, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष डिम्पल निविदिता, उत्तर प्रदेश संयोजिका नीलम वार्ष्णेय, दिल्ली प्रदेश सयोजक रिची गर्ग, मुदित जैन आदि सामिल थे।
