जैविक खेती के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित

हस्तिनापुर। रविवार को युवा कल्याण विभाग मेरठ के तत्वाधान में महिला मंगल दल झडाका की अध्यक्ष पारुल सिंह एवं युवक मंगल दल झड़ाका अध्यक्ष रविंदर कुमार के नेतृत्व मे ग्राम मे जैविक खेती के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को जैविक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उनको बताया गया कि जैविक खेती करने से हम कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। जैविक खेती से उगा हुआ अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बेहतर है क्योंकि यह प्राकृतिक संसाधनों से बनाई जाती है गोबर की खाद गले सड़े पत्ते एवं घर से निकला हुआ गिरा कूड़ा उससे हम जैविक खाद बना सकते हैं जिसको हम जैविक खेती के लिए उपयोग में ला सकते हैं। रविंद्र कुमार ने बताया जैविक खेती के माध्यम से हमें अच्छी लागत मिल सकती है इसलिए हमें केमिकल वाली खेती को छोड़कर जैविक खेती की तरफ अग्रसर होना चाहिए।कार्यक्रम मे रविन्द्र कुमार, पारुल सिंह, आज़ाद कुमार दीपा, मनीषा, अंशु, प्रमोद कुमार, रुपेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *