भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा नेता लगातार कर रहे सनातन का अपमान

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा नेता लगातार कर रहे सनातन का अपमान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ओर मंदिर जाने का ढोंग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता रोज सनातन को अपमानित कर रहे हैं। इसका खामियाजा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मतदाता उन्हें भुगतने पर मजबूर करेगा।

राकेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि जानबूझकर हिन्दू देवी-देवताओं पर टिप्पणी, धर्म ग्रन्थों पर टिप्पणी, साधू संतों को अपमानित करना और हमारे पर्व त्याेहारों पर जान बूझकर भ्रम फैलाना समाजवादी पार्टी ने अभ्यास बना लिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है बार-बार सपा के नेताओं को टास्क दिया गया है कि कैसे सनातन को अपमानित करिए और मजहबी गोलबंदी करिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *