भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव में चोरों ने मवेशी किए चोरी

भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव में चोरों ने मवेशी किए चोरी

बिनौली: भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव बुढेडा में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक जगह दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। जबकि दूसरी जगह बंधी दो दुधारू भैंस चोर चोरी कर ले गए।
बुढेडा गांव में देर रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने पहले गिरिराज शर्मा के घेर की दीवार तोड़कर मवेशी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन वहां सफल नही होने पर चोरों ने गांव में तालाब के किनारे पवन भाटी के घेर में छप्पर में बंधी दो दुधारू भैंस व उनके बच्चे चोरी कर लिए। सुबह होने पर पशुपालकों को घटना का पता चला। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह के गांव में चोरी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर विरजाराम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने कई घंटे तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमे एक वाहन में चोर मवेशी ले जाते दिखे।
आए दिन हो रही चोरी की वारदात
क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। पिछले एक पखवाड़े में रंछाड़ में परचून की दुकान में हजारों की चोरी, बिजवाड़ा से तीन मवेशी, धनौरा सिल्वरनगर से मवेशी, पुट्ठी से बुग्गी, जिवाना के जंगल से नलकूप से चारपाई चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस अभी तक किसी घटना का राजफाश नही कर पाई है। जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *