पशुओं से भरे वाहन ने मारी पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर

सरूरपुर : हर्रा-जसड मार्ग पर पुलिस गश्त के दौरान पुलिस वाहन में टक्कर मारकर भागने वाले पशुओं की गाड़ी से भरे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देर शाम पुलिस ने बताया कि पुलिस की बाइक में टक्कर मारते हुए आयशर ड़ीसीएम को भगा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी घायल होने से बाल-बाल बचा। बाद में पुलिस ने आयशर ड़ीसीएम का पीछा करते हुए जसड भटटे के पास पहुंच कर आयशर ड़ीसीएम को पकड लिया। ड़ीसीएम में बेरहमी से आठ भैंसे लादी गई थी। ड़ीसीएम को मय भैंसो समेत हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। जहां आरोपी चालक से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान कश्मीर पुत्र चांदराम निवासी ग्राम रधाना थाना सदर जिला जींद हरियाणा बताई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर जेल भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *