भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन

भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को समापन हो गया।
तीसरे दिन के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का उदय ही राष्ट्रवाद के लिए हुआ है।
भाजपा की जन कल्याणकारी सरकार में अंत्योदय की परिकल्पना के साथ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। कहा कि सरकार बनने के पश्चात विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर हमारी सरकार ने सराहनीय कदम उठाए हैं। जिसमें भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू होना प्रमुख कार्य है। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान विकास योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला गैस योजना और शौचालय निर्माण के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों का विकास किया। उन्होंने बताया कि सरकार में पात्र लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष सूरजपाल ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षण में आये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक परिश्रम कर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देने को कहा।
तीसरे और अंतिम सत्र को प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा जीवंत कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
भाजपा संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि सभी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में लगे हुए हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि अंतिम व्यक्ति की सेवा ही राष्ट्र को समृद्ध बनाने में सहयोग करेगी। जब देश से गरीबी हटेगी तभी देश हमारा सशक्त राष्ट्र होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ वाली सरकार में आज प्रदेश में गुंडे माफिया अपनी जान बचाते फिर रहे हैं। उन सबका कारोबार चोपट हो गया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जन जन‌ तक पहुंचाने का काम करें।
जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि जनपद के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ। जिला प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वालें कार्यकर्ताओं को अब मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं कों प्रशिक्षण देना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदेश चौहान पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप बली, पूर्व मंत्री सहाब सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, चैयरमेन कृष्णपाल सिंह, धूम सिंह, जशंवीर सौलकीं, जिला महामंत्री विनोद बाल्मीकि, सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, कवरपाल गुर्जर, अनिल चौहान, अश्विनी त्यागी, निशांत चौधरी, मंडल प्रभारी डा नीरज कौशिक, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंशाक मलिक, श्रीओम् कश्यप, विनोद बाल्मीकि, श्री भगवान तोमर, जिला मंत्री दीपक भारती, सचिन जैन, सुधीर ठाकुर, विपिन रूहैला, प्रदेश सौशल मीडिया प्रभारी राजन जैन, गौरव चौधरी, सौशल मीडिया प्रभारी दीपेश तोमर, प्रमोद खौखर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया, महामंत्री बोबील चौधरी, मंडल अध्यक्ष ओमबीर धामा, अमित जैन, गौरव शर्मा, मनजीत कौर, एडवोकेट विजय श्री, शेर सिंह गुर्जर, डा विनय त्यागी, जयकुमार, डा श्रवण भारद्वाज, गोलडी जिला मिडिया विभाग संयोजक, महेश आर्य, मा विनोद कुमार, अनिरुद्ध तोमर, प्रकाश मलिक, सत्येन्द्र मोर्या, गजेन्द्र ठाकुर, वकार हुसैन, यास्मीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *