मीरापुर। क्षेत्र के गांव मुकल्लमपुरा निवासी चिनाई मिस्री की मंदिर में चिनाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव मुकल्लमपुरा निवासी धीर सैन पुत्र बनवारी उम्र करीब 55 वर्ष चिनाई मिस्री का कार्य करता था। रविवार की शाम वह भुम्मा मार्ग स्थित एक मंदिर में चिनाई का कार्य कर रहा था। चिनाई करने के दौरान मंदिर के ऊपर से जा रही विधुत लाइन की चपेट में आने से करंट लगने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।


