बैंकाक से घर लौट रहे एनआरआई का अपहरण कर लूटपाट

बैंकाक से घर लौट रहे एनआरआई का अपहरण कर लूटपाट

आजमगढ़। बैंकाक से घर लौट रहे एनआरआई को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर एक लाज में बंधक बना लिया। बदमाशों ने एनआरआई की जमकर पिटाई की। इसके बाद जेब में रखे 12 हजार डालर, सोने की चेन लूटकर उसे नौसढ़ के पास छोड़कर फरार हो गए। देर शाम पीड़ित ने सहजनवां थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस को भरोसा है कि पीड़ित द्वारा बताने गए वाहन के नंबर के जरिए वह जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला
मूलरूप से गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के मरमटिया गांव निवासी सर्वेश यादव लंबे समय से बैंकाक रहते हैं। सोमवार की सुबह वे बैंकाक से दिल्ली पहुंचे। गोरखपुर आने के लिए वहां से बस में बैठ गए। गांव में रहने वाले स्वजन से फोन पर बात हुई तो गाड़ी भेजने के लिए कहा। मंगलवार की शाम सहजनवां में बस से उतरने के बाद गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दो चार पहिया वाहन से छह की संख्या में लोग पहुंचे और तमंचा सटकार सर्वेश को वाहन में बैठा लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ शहर के एक लाज में ले गए जहां उन्हें बंधक बना लिया गया।

लूट के बाद छोड़कर भागे बदमाश
आरोप है कि लाज में उक्त लोगों ने उसकी पिटाई की और जेब में रखा 12 हजार अमेरिकन डालर, 16 हजार रुपये नकद और 75 ग्राम वजन की सोने की चेन लूट लिए। पिटाई के बाद मोबाइल से उन्होंने यह कहते हुए वीडियो बनाया कि बताओ की मेरा कोई लेनदेन बाकी नहीं है। घटना के बाद आरोपी उसे कार में ले गए और नौसढ़ के पास छोड़कर फरार हो गए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पीड़ित ने जो वाहन नंबर बताया है उसकी भी डिटेल निकाली गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *