बृजभूषण शरण सिंह को बेटी शालिनी का जन्मदिन से पहले खास तोहफा, नोएडा में ढाई एकड़ में बना हेलीपैड किया गिफ्ट

बृजभूषण शरण सिंह को बेटी शालिनी का जन्मदिन से पहले खास तोहफा, नोएडा में ढाई एकड़ में बना हेलीपैड किया गिफ्ट

नाेएडा। भाजपा नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनकी बिटिया शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले एक ऐसा तोहफा दिया है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। नोएडा शहर में रह रहीं शालिनी ने अपने को पिता को जन्मदिन के तोहफे के रूप में सेक्टर 151 में ढाई एकड़ के क्षेत्रफल में बनाया गया एक हेलीपैड गिफ्ट किया है। पिता को हेलीपैड गिफ्ट करने की खुशी शालिनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी साझा की है। जन्मदिन से पहले इतने बड़े गिफ्ट को लेकर देश भर में काफी चर्चा हो रही है। बेटी से गिफ्ट मिलने के बाद पिता बृजभूषण सिंह भावुक हो गए। उन्होंने गिफ्ट को स्वीकार करते हुए हेलीपैड का रविवार को नोएडा पहुंचकर विधिवत रूप से उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद ने बड़ा दिल दिखाते हुए हेलीपैड के निर्माण कार्य करने वाले मिस्त्री से नारियल फोड़वाकर वहां मौजूद जन समुदाय का दिल जीत लिया।

शालिनी सिंह ने आज बातचीत में कहा कि उनके पिता का आगामी आठ जनवरी को जन्मदिन है। पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। उनके अनुसार उन्होंने पापा को हेलीपैड देने का सरप्राइज प्लान किया। हेलीपैड बनाने में जमीन और निर्माण में क्या खर्चा आया इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। शालिनी सिंह की ससुराल बिहार एक बड़े राजनीतिक घराने में है। उनके ससुर और पति भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। फिलहाल वह नोएडा में रह रही हैं। उनका गाजियाबाद में एक नामी शिक्षण संस्थान है। शालिनी नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा भाजपा की सक्रिय कार्यकत्री भी हैं। गौतम बुद्ध नगर के एक विधानसभा से उनके चुनाव लड़ने की जोर जोर से चर्चा है। शालिनी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान का हर संभव प्रयासरत रहती हैं। उनकी लोकप्रियता से गौतम बुद्ध नगर के कई नेताओं की नींद उड़ी हुई है।

यूपी के कद्दावर नेता और गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेबाकी, और रिश्ते निभाने की अदा उन्हें प्रायः लोगों को अपने करीब लाती है। उनके बेड़े में एक से एक लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। इसके बाद बृजभूषण सिंह को घुड़सवारी का भी शौक है। उनके बाड़े में कई महंगे घोड़े हैं। मौजूदा समय में पूर्व सांसद के पास तीन हेलीकॉप्टर हैं। इनमें से एक सफेद, एक काला और एक भगवा रंग का हेलीकॉप्टर है। काले रंग का हेलीकॉप्टर नोएडा के नए हेलीपैड पर हमेशा खड़ा रहेगा। इससे उनकी और उनकी बेटी शालिनी को भी आने-जाने में सहूलियत होगी। भगवा और सफेद रंग के हेलीकॉप्टर बृजभूषण के आने-जाने के लिए गोंडा में रहेंगे। इन हेलीकॉप्टरों से पूर्व सांसद दूर-दराज के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए इस्तेमाल करेंते है।शालिनी सिंह ने बताया कि उनके पिता ने पिछले साल एक भगवा रंग का हेलीकॉप्टर खरीदा था। आर-66 मॉडल वाले इस हेलीकॉप्टर की कीमत करीब सात से आठ करोड़ रुपये के आसपास है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *